हिमाचल प्रदेश के चुनावी परिणाम से उत्तराखंड कांग्रेस में भी काफी उत्साह का माहौल।
देहरादून– हिमाचल प्रदेश के चुनावी परिणाम से उत्तराखंड कांग्रेस में भी काफी उत्साह का माहौल है, हिमाचल में मिली जीत का उत्तराखंड में भी जश्न मनाया जा रहा है, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान में चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है दरअसल प्रीतम सिंह ने हिमाचल चुनाव में पार्टी के लिए काफी लंबे समय तक प्रचार-प्रसार किया, प्रत्याशियों को जीताने के लिए घर-घर जाकर वोट की अपील की, वही प्रीतम सिंह ने हिमांचल की जनता का धन्यवाद करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे वो पूरे नहीं किए यही वजह है कि जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया, उन्होंने कहा कि जो भी वादे कांग्रेस ने हिमांचल की जनता से किए है उनको जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य किया जाएगा।


