आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने कसी कमर,कांग्रेस छोड़ थामा दामन।।
देहरादून– प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है ये ही वजह है कि भाजपा में आए दिनों एक के बाद एक कांग्रेसी गुट भाजपा का दामन थाम रहे हैं इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में हरिद्वार , लक्सर और रुड़की जैसे क्षेत्रों से आए तमाम कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है जो कि निकाय चुनाव के लिहाज़ से कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित होने वाला है।
आपको मालूम हो कि कांग्रेसी नेता धर्मपाल ठेकेदार और उनके बेटे अनुज समेत सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं । गौरतलब है कि धर्मपाल ठेकेदार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं धर्मपाल ठेकेदार का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस की बड़ी हार के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि निकाय चुनाव के मद्देनजर यह तमाम समीकरण भाजपा के लिए कारगर साबित होने वाले हैं ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि धर्मपाल ठेकेदार हरिद्वार क्षेत्र से कांग्रेस का एक मज़बूत चेहरा माने जाते हैं। गौरतलब है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व विधायक स्वामी यतिश्वरआनंद भी मौजूद रहे।


