एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाला सातिर, सरिया व एक अदद अवैध खुंकरी के साथ गिरफ्तार।

एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाला सातिर, सरिया व एक अदद अवैध खुंकरी के साथ गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून/विकासनगर– अंशुल कर्नवाल पुत्र राधेश्याम निवासी जीवनगढ़ थाना विकासनगर देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई थी उनके जीवनगढ़ स्थित ( HITACHI) एटीएम में रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा एटीएम का लॉक तोड़कर चोरी का प्रयास किया ,लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकास नगर में अज्ञात के विरुद्ध धारा 427 380 457 511 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग के तुरंत अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोतवाली विकास नगर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु रवाना किया गया जिसमें गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए आज दिनांक 01/12/22 की सांय मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जय किशन पुत्र थम्मन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सलावत पुर गिरधर उर्फ भज्जा वाला थाना अफजलगड़ बिजनौर उत्तरप्रदेश को चोरी के प्रयास में प्रयुक्त सरिया व एक अवैध खुंकरी के साथ अंतर्गत धारा – 427,380,457,511 आईपीसी व 4/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
जय किशन पुत्र थम्मन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सलावत पुर गिरधर उर्फ भज्जा वाला थाना अफजलगड़ बिजनौर उत्तरप्रदेश

*पूछताछ विवरण*
अभियुक्त जयकिशन द्वारा पूछताछ में बताया कि उसके परिवार में माता पिता तथा 4 भाई और 2 बहन है,तथा वह बिजनौर से विकासनगर मार्केटिंग के काम के लिए एक माह पहले आया था और यहां मार्केटिंग का काम कर रहा था ,लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच में जयकिशन द्वारा दिनांक 01-12-22 की रात्रि 2 से 3 बजे के मध्य जीवनगढ़ स्थित एटीएम का सरिए से ताला तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रायस किया लेकिन पैसे नहीं निकल पाए तो वह एटीएम से निकल कर भाग गया आज पुनः चोरी की फिराक में अपने पास खुंकरी लेकर जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *