अनारवाला गुच्चुपानी मे व्यक्ति की हत्या कर सुनसान जगह में फेका शव, पुलिस जांच में जुटी।

अनारवाला गुच्चुपानी मे व्यक्ति की हत्या कर सुनसान जगह में फेका शव, पुलिस जांच में जुटी।
Spread the love

देहरादून– आज अनारवाला नयागांव पार्षद सागर लामा द्वारा चौकी सर्किट हाउस को सूचना दी गई थी कि गुच्चुपानी में सुनसान जगह पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट मैं चौकी प्रभारी सर्किट हाउस में पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतक की पहचान मोहसिन पुत्र अजीज अहमद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के सामने मेहूवाला माफी तेल पुर चौक थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनो को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई गई। घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में प्रतीत हो रही है। फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। शव का मौके पर पंचायत नामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त संबंध मेंआवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *