आज सुबह खाई में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत ,एक गंभीर।
हिमाचल सीमावर्ती बानपुर के पास एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी।। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।। यह हादसा देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के अंतर्गत बानपुर के निकट हुआ है। जानकारी के अनुसार बानपुर रोड पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में चालक को छोड़कर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बचाव दल के साथ पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को खाई से मुख्य सड़क मार्ग तक लेकर आए। जहां से सभी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई मृतकों में चालक जग्गी, परिवार के मुखिया बानपुर निवासी संजय, उनकी पत्नी बबली,पुत्र निखिल, साला जगदीश शामिल है। जबकि उनकी बेटी को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। यह घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है।
21.10.2021 को थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि पन्द्रानु बानपुर रोड पर एक्सिडेंट हो गया है। जिसकी सूचना पर मै थानाध्यक्ष मय फोर्स के घटना स्थल के लिए रवाना हुए मौके पर देखा तो एक वाहन संख्या HP 10B 8261 सफेद रंग की आल्टो कार खाई मे गिर गयी थी । जिसमे 5 लोग सवार बताये गए जिनकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी थी जिन्हे पुलिस द्धारा स्थानीय लोगो की मदद से रैस्कयू कर गहरी खाई से बहार निकाला गया व मौके पर ही पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए P.H.C त्यूनी भेजा गया व डाक्टर द्धारा सभी मृतको का पोस्टमार्टम किया व बाद पोस्टमार्टम शव को परिजनो के सुपु्र्द किया गया ।
*मृतक*
1- संजय पुत्र स्व0 श्री शंकरनाथ निवासी ग्राम बानपुर (पन्द्रानु) थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष।
2- बबली देवी W/O संजय निवासी उपरोक्त उम्र 44 वर्ष।
3- निखिल पुत्र संजय निवासी उपरोक्त उम्र 13 वर्ष ।
4 जगदीश पुत्र दुलाराम निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष ।
5- अमित पुत्र किशोरीनाथ निवासी नडुंला थाना चिडगांव जनपद शिमला उम्र 23 वर्ष।


