मिनी बैंक चोरी में शातिर चोर आए हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में।

मिनी बैंक चोरी में शातिर चोर आए हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में।
Spread the love

हरिद्वार–  हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एसएसपी हरिद्वार की रणनीति आई काम, चोरों के लिए बिछाए जाल में फंसे तीन शातिर,एक लाख के माल के साथ गिरफ्तार, अन्य वारदात को अंजाम देते इससे पहले तीन तमंचे और कारतूस के साथ पहुंचे हवालात, पुलिस की नजरों से छिपने की लुटेरों की कोशिश रही नाकाम, बैंक को किया था टार्गेट।

दिनांक 15-11-22 की रात्रि को गिस्सूपुरा पथरी मंदिर में एवं दिनांक 17-11-22 की रात्रि में सीएससी सेंटर (मिनी बैंक) पदार्था में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी।

जिसमें पुलिस टीम द्वार काफी मेहनत एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चार अभियुक्तों को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में उक्त दोनों घटना कबूल करते हुए घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी।

अभियुक्तों की निशांदेही पर उपरोक्त चोरी का सामान बरामद किया गया।

बरामद किया गया माल व मंदिर का सामान ₹100000 कैश एक बुलेट मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त की गई होंडा सिटी कार, तीन तमंचे तीन जिंदा कारतूस एक नाजायज चाकू बरामद किए गए ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *