चमोली में खाई में गिरी सूमो,12 लोगों की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
चमोली– सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई है ।गाड़ी टाटा सुमो बताई जा रही है जो सड़क से लगभग 500 से 700 मीटर गहरी खाई में गिरी है। गाड़ी ऊपर से दिखाई नहीं दे रही है टीम नीचे जा रही है । स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन में 12 से 13 व्यक्ति सवार हैं ।SDRF का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल के लिये रवाना है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि टीम द्वारा खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग कर ली गई है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF ने रेस्क्यू कार्य चलाकर सभी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
स्लग- चमोली हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख रु की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मिली जानकारी के मुताबिक चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । सूमो मे 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

