कार निकालने को जगह नहीं देने पर कार सवार को मारी गोली,12 घंटे के अन्दर पुलिस ने किया खुलासा, 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
देहरादून– थाना राजपुर में हुए शाम को गोली कांड का पुलिस ने 12 घंटे है किया खुलासा, रोहन सिंह पुत्र दिनेश कुमार निवासी कुडकावाला थाना डोईवाला द्वारा थाना राजपुर में सूचना दी, वह तथा उसका साथी अंश भाटिया पुत्र श्री जी0एस0 भाटिया निवासी किशन नगर चौक अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी से किशन नगर चौक की ओर जा रहे थे, तो थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत जोहड़ी गांव अनारवाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें एक गोली वादी के साथी के घुटने को छूती हुई निकल गई व दूसरी गोली उसके पेट में लगी, जिससे दोनों को बुरी तरह घायल हो गए, जिसे तत्काल उनके द्वारा उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई। हिमाशु गौड पुत्र स्व0 श्री सुशील कुमार निवासी मूलचन्द इन्क्लेव माजरा, पटेलनगर देहरादून, उम्र- 33 वर्ष, को पुरकुल रोड़ राजपुर से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 32 बोर पिस्टल, 04 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आया है की कार निकालने के लिए जगह नहीं देने पर कार सवार प्रापर्टी डीलर ने सरेराह एक अन्य प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। पीड़ित भी कार से था । उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपित नशे में धुत था। राजपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
किशननगर निवासी अंश भाटिया अपने मित्र रोहन सिंह निवासी कुड़कावाला (डोईवाला) व अन्य साथियों के साथ जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होकर कार से मसूरी से किशननगर की तरफ आ रहे थे। कार अंश चला रहा था। इसी दौरान मूलचंद एन्क्लेव, माजरा निवासी हिमांशु गौड़ कार से मसूरी जा रहा था। जोहड़ी में अनारवाला के पास दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। हिमांशु ने कार निकालने के लिए अंश और उसके साथियों से अपना वाहन पीछे करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर हिमांशु अपने वाहन से उतरा और अंश पर लाइसेंसी पिस्तौल से दो फायर झोंक दिए। एक गोली अंश के घुटने को छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी । लहूलुहान अंश को उसके साथी अस्पताल लेकर गए। जबकि, आरोपित मौके से फरार हो गया। रविवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपित को मसूरी के पास पुरकुल रोड पर दबोच लिया। आरोपित हिमांशु गौड़ और घायल अंश भाटिया दोनों प्रापर्टी डीलर हैं। उनका कहना है कि आरोपित की पिस्तौल का लाइसेंस रद करवाया जाएगा।

