आखिर क्यों लगाया कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के दामो को लेकर लोन मेला,
देहरादून – देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दंगों को लेकर आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में लोन मेला लगा कर अपना विरोध जताया है युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से देश में बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों में कम करने की मांग की है राजधानी देहरादून में युवा कांग्रेस ने आज कांग्रेस भवन में लोन मेला लगाकर अपना विरोध जताया है युवा कांग्रेस के भुपेंद्र नेगी जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ युवा वर्ग लगातार बेरोजगारी की कारगार पर है और दूसरी तरफ डीजल और पेट्रोल के दामों में आए दिन वृद्धि हो रही है साथ ही भूपेंद्र ने कहा कि जल्द ही सरकार ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी।


