जनपद उत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू।
उत्तरकाशी– देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को दी गई। SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुच कर बचाव कार्य शुरू किया गया।
उक्त वाहन तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे वाहन चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व अन्य 03 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया।
SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर दुर्घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।


