राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, भराडीसैंण को मिली करोड़ो की सौगात।

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, भराडीसैंण को मिली करोड़ो की सौगात।
Spread the love

देहरादून– राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वहीं राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। जिसमे 3 महीने के भीतर उत्तराखंड में नई ऊर्जा नीति बनाई जाएगी। 3 महीने में नई पर्यटन नीति बनाने का फैसला, अवस्थापनना विकास के लिए 200 विद्यालयों को सुदृढ़ किया जाएगा। कोई भी महिला, महिला समूह ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगा सकेगी। गौरा शक्ति ऐप जल्द ही लांच किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य का लंबा संघर्षों का इतिहास रहा है मातृ शक्ति का योगदान रहा है, पाठ पुस्तकों में भी इसे शामिल किया जाएगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनामी बदमाशों को पकड़वाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसके लिए 10000000 रूपए का कोष गठित किया। प्रदेश के तहसील स्तर की समस्याओं का मुख्यमंत्री चौपाल के तहत निस्तारण शुरू किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मॉनिटरिंग के तहत संचालित की जाएगी चौपाल। दूसरी तरफ पुलिस विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को लेकर डीजीपी अशोक कुमार का कहना है की पुलिस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साथ ही आने वाले समय में और बेहतर कार्य देखने को मिलेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं की।

तीन माह के भीतर पर्यटन नीति महिलाए या महिला समूह ग्रामीण क्षेत्रों में लगा सकेंगे स्वरोजगार विद्यालई शिक्षा में प्रत्येक साल 200 स्कूलों का होगा कायाकल्प मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित, जम्मू कश्मीर की तर्ज पर उच्च लगात वाली फसलों का होगा रोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से विशेष लगाव है एक लाख करोड़ रुपए के तहत उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का काम चल रहा है।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की रेल लाइन का काम चल रहा है आज उत्तराखंड में हेली सेवाओ का भी विस्तार हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों का विकास हो रहा है हेमकुंड साहिब का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है ऑल वेदर रोड के साथ दूसरे शहरों को जोड़ सकें इस पर भी हमारी कोशिश है,

 

प्रदेश में जैविक कृषि के 4 हजार से अधिक कलस्टर संचालित है।

उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बनेगा ।।

उत्तराखंड राज्य देश के 22 अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश उत्तराखंड में कोई न कोई प्रत्येक परिवार से सदस्य सेना में अपना योगदान देता है उत्तराखंड वीरों की भूमि है।।

मुझे सैनिक पुत्र को उत्तराखंड के मुख्य सेवा के तौर पर सौभाग्य सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

हमारी सेना अब गोली का जवाब गोली से देती है किसी से पूछना नहीं पड़ता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।

उत्तराखंड के लोग अत्यंत प्रतिभाशाली हैं मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है

भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रसून जोशी जी स्वर्गीय विपिन रावत, वीरेंद्र डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य का लंबा संघर्षों का इतिहास रहा है मातृ शक्ति का योगदान रहा है पाठ पुस्तकों में भी इसे शामिल किया जाएगा

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा

प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इनामी बदमाशों को पकड़वाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा इसके लिए 10000000 रूपए का कोष गठित किया

प्रदेश के तहसील स्तर की समस्याओं का मुख्यमंत्री चौपाल के तहत शुरू किया जाएगा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मॉनिटरिंग के तहत संचालित की

उत्तराखंड का विकास हमारा एकमात्र ध्येय है

इस योजना के तहत शीघ्र आम लोगों की शिकायतों का निस्तारण हो सकेगा

उत्तराखंड के रजत जयंती के लिए के वक्त उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ देश बनाएं इसके लिए काम करना होगा।

पीवीके प्रसाद एडीजी पीएसी

राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया जा रहा है सामान

गगन पाल सेनानायक 40 पीएसी

राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

करण सिंह डीआईजी गढ़वाल, दिलीप सिंह कुंवर एसएसपी देहरादून पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम

मुकेश कुमार पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड सरकार ने साल 2021 से उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार देने की शुरुवात की है। वहीं राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2022 के गौरव सम्मान से संगीतकार प्रसून जोशी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत अन्य विभूतियों को सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराडीसैंण में जनपद के विकास के लिए 1अरब, 66करोड़, 84लाख, 32हजार की 50 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर बडी सौगात दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11736.05 लाख रूपये की 28 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और 4948.27 लाख की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *