उत्तराखंड दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, 5.7 मापी गई तीव्रता।

उत्तराखंड दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, 5.7 मापी गई तीव्रता।
Spread the love

देहरादून– रात्रि 2 बजे तीव्र गति के भूकम्प झटके महसूस किए गए
इस भूकम्प के झटके उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए।
नेपाल में ज्यादा तेज महसूस हुए भूकम्प के झटके।

भूकंप आने से लोगों में मचा हड़कंप देर रात्रि लगभग 1:00 बज कर 58 मिनट पर महसूस किए भूकंप के झटके
भूकंप के आने से लोगों ने अपने घर से निकलकर घर किए खाली काफी देर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके।

देर रात उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए। भूकंप के झटके उत्तराखंड, दिल्ली-NCR और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.7 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था, इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी, गौरतलब है कि उत्तराखंड समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए।

रात 1:57 बजे के बाद फिर 3:15 बजे नेपाल में भूकंप आया. इसे 3.6 की तीव्रता पर महसूस किया गया।

इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

इसके अलावा मंगलवार को ही 4.4 की तीव्रता पर एक और भूकंप महसूस किया गया था, यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया, इसका केंद्र चम्फाई, मिजोरम था।

रात में लोग जब सो रहे थे तब अचानक ही यह भूकंप के झटके महसूस हुए, सो रहे लोगों के बेड अचानक हिलने लगे,अब लोग फोन कर एक-दूसरों के हाल पूछ रहे हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *