मनुष्य जीवन में क्या प्रभाव डालेगा चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट हुए बंद, आराधना में जुटे श्रद्धालु। 

मनुष्य जीवन में क्या प्रभाव डालेगा चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट हुए बंद, आराधना में जुटे श्रद्धालु। 
Spread the love

देहरादून– चमोली / बद्रीनाथ धाम

भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ में चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू,
बदरीनाथ मंदिर के कपाट चन्द्र ग्रहण सूतक काल के चलते हुए बन्द,
ठीक 8 बजकर 15 मिनट पर हुए मन्दिर के सिंहद्वार के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बन्द, सुबह कपाट बन्द होने से पहले सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर कार्तिक पूर्णिमा पर्व का पुण्य लाभ अर्जित किया,
इससे पूर्व भगवान बदरी विशाल की दोपहर तक की सभी अभिषेक पूजाएं हुई,और बाल भोग लगाया गया,
शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा चन्द्र ग्रहण काल सम्पन्न,
शुद्धिकरण ओर अभिषेक पूजा के पश्चात पुनः खुलेंगे सिंहद्वार के कपाट, आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हो सकेंगे इसके बाद,2022 का आखिरी चन्द्र ग्रहण माना जा रहा है इसकी।

मनुष्य जीवन में प्रभाव डालेगा चंद्र ग्रहण हरिद्वार में ग्रहण को लेकर मंदिरों के कपाट हुए बंद आराधना में जुटे श्रद्धालु। आज साल का आखरी चंद्र ग्रहण है इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लगने के कारण धर्म नगरी हरिद्वार समेत कई शहरों में तमाम मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं धार्मिक दृष्टि से इस चंद्रग्रहण को अशुभ माना जा रहा है क्योंकि कार्तिक मास में यह दूसरा ग्रहण 15 दिन के अंदर लगा है यह सहयोग महाभारत के समय भी पढ़ा था इसलिए यह ग्रहण मनुष्य के जीवन में काफी प्रभाव डालेगा

ज्योतिष दृष्टि से इन ग्रहण को काफी प्रभावशाली माना जा रहा है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी का कहना है कि राहु की प्रदी में जब चंद्रमा आता है तो चंद्र ग्रहण लगता है वर्तमान में मेष राशि में राहु चल रहा है चंद्रमा का आगमन भी मेष राशि में हुआ है यह चंद्रग्रहण इस वर्ष का अंतिम ग्रहण है भारत में चंद्रग्रहण 5 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा इसका सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में यह चंद्रग्रहण एक घंटा पूर्व ही प्रारंभ होगा 6 बजकर 20 मिनट तक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव रहेगा उसके बाद ही मंदिरों के कपाट खोलकर पूजा अर्चना की जाएगी चंद्र ग्रहण के वक्त भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए क्योंकि शिव ने चंद्रमा को ग्रहण से बचाने के लिए अपने मस्तक पर धारण किया है ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है मगर सूर्य और चंद्रमा हमारे जीवन में काफी प्रभाव डालते हैं इस चंद्रग्रहण का भारत और विश्व पर अशुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है क्योंकि 15 दिन पूर्व ही सूर्यग्रहण भी पढ़ा था यह सहयोग महाभारत काल में पढ़ा था।

आज 8 नवंबर को आपके शहर में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, कब समाप्त होगा?
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक
बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक
तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *