हल्द्वानी में सर्राफा व्यवसाई पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार।

हल्द्वानी में सर्राफा व्यवसाई पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार।
Spread the love

रुद्रपुर– कुमाऊँ में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं उधमसिंह नगर के बाद अब हल्द्वानी से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स स्वामी राजीव वर्मा पर फायरिंग कर दी फायरिंग की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए साफ नजर आये, हालांकि फायरिंग की घटना में ज्वेलर्स स्वामी राजीव वर्मा बाल-बाल बच गए गोली उनकी कार में लगी। देर रात कुमाऊं ज्वेलर्स स्वामी राजीव वर्मा अपना शोरूम बंद कर घर के बाहर पहुंचे ही थे की घात लगाए दो बाइक सवार बदमाश उन पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद पूरे मामले की जांच की जा रही थी। पीड़ित राजीव वर्मा का कहना है कि लंबे समय से उन्हें फोन पर मनोज अधिकारी नाम का युवक कई बड़े गिरोह के नाम से रंगदारी मांगकर धमकी दे रहा था, वही एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। साथ ही ज्वैलर स्वामी राजीव वर्मा को सुरक्षा दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा का दावा किया जो आज पुलिस द्वारा तरप्रता दिखाते हुए असज सर्राफा व्यवसाई पर फायरिंग करने के मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उनके 3 साथी फरार हैं। एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद में सर्राफा व्यवसायियों को धमकी के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में पुलभट्टा पुलिस ने एक ढाबे पर छापा मारा। यहां बदमाशों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और नदेली रोड पर उनकी पुलिस से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा गोली चलाने पर पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलतपुर, थाना केलाखेड़ा के बाएं पैर में गोली लगी और उसे .32 बोर देसी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए पहले उसे सीएससी सितारगंज ले जाया गया, जहां से फिर उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के उपरांत रिमांड पर पेश किया जा रहा है। उसके एक साथी देवेंद्र सिंह उर्फ गिन्दी निवासी दलपुरा, थाना गदरपुर को भी पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुरदीप सिंह ने बताया कि कि उसने अपने साथी रमन कपूर उर्फ जिम्मी व मनोज अधिकारी के साथ मिलकर 2 नवंबर की रात्रि हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि वह और रमन कपूर उर्फ जिम्मी व आकाशदीप सिंह वर्ष 2021 में लालपुर थाने से एक साथ डकैती के मामले में जेल गए थे। हल्द्वानी में घटना के बाद आकाशदीप सिंह ने सितारगंज के बड़ा क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए उसे बुलाया था, जिसके लिए यह लोग आकाशदीप सिंह के पास आए थे। एसएसपी ने बताया कि फरार रमन कपूर उर्फ जिम्मी ग्राम सेंथवाला गूलरभोज गदरपुर, मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाजाली, हल्द्वानी व आकाशदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी पुलभट्टा, ऊधमसिंह नगर की तलाश की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त गुरदीप सिंह पर लालकुआं, गदरपुर व पुलभट्टा में 5 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, सैमसंग का कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *