जिले में 2 नेशनल हाईवे 3 स्टेट हाईवे समेत कई ग्रामीण सड़कें बंद,मूसलाधार बारिश का कहर जारी,आसमानी आफत से जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित ,
नैनीताल जिले में भारी मूसलाधार बारिश का कहर जारी है, आसमानी आफत से जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हो गया है, आवाजाही ठप हो गई है, नैनीताल जिले में 2 नेशनल हाईवे 3 स्टेट हाईवे समेत कई ग्रामीण सड़कें बंद हो चुकी हैं, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए क्विक रिस्पांस टीम को तैनात कर दिया गया है, इसके अलावा आपदा प्रबंधन टीम और एसडीआरएफ को अगले 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अगले 24 घंटे के अंदर सावधानी बरतने की अपील की है, भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर 31000 क्यूसेक पहुंच गया है जिसके बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और नदी किनारे रह रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, यही नहीं हल्द्वानी- नैनीताल-भीमताल मार्ग पर गुलाब घाटी के पास रुक रुक कर मलवा और पत्थर गिर रहे हैं जहां पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं, एसएसपी ने पहाड़ी इलाकों में रात 8 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है, पहाड़ी इलाकों में केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों को ही आवाजाही की इजाजत होगी, नैनीताल में नैना देवी परिसर में जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं, दूसरी तरफ गौलापार में सूर्या नाला और शेर नाला उफान पर हैं, बताया जा रहा है शेर नाले में एक कार बह गई है जबकि इस कार में सवार सभी पांच लोगों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया है, जिलाधिकारी नैनीताल ने नैनीताल और भीमताल झील के सभी गेटों को खोलने के आदेश जारी किए हैं साथ ही जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिले के सभी अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।


