दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन के पार्टस चोरी करने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
देहरादून/मसूरी– भट्टा फॉल के के निकट मसूरी रोड पर दो वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गये। जिसमें एक वाहन रोड़ से नीचे खाई में गिर गया था। तथा दूसरा वाहन काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण रोड़ के किनारे खड़ा किया गया था। क्षतिग्रस्त वाहन संख्या UPI5DF 2736 होण्डा सिटी कार से अज्ञात चोरों द्वारा वाहन के पार्टस निकालकर वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली मसूरी में शिकायत दर्ज की गई। चोरी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश करने को निर्देशित किया गया। सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि जिन लोगों की गाड़ी दुर्घटना में सड़क से नीचे खाई में गिर गयी थी। उनके परिचितों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। तथा वाहन के पार्टस निकालने के लिये मैकेनिक का इस्तेमाल किया गया। थाना क्षेत्र के समस्त मैकेनिकों से कठोरता से पूछताछ कर अभियुक्तों की तलाश की गयी तो 02 अभियुक्त चोरी के माल सहित रात्रि में मसूरी देहरादून रोड़ से गिरफ्तार किया गया।
1 अभिषेक पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी शहीदवाला ग्रान्ट बुग्गावाला हरिद्वार हाल निवास संजीव ऑटो सर्विस सेन्टर भट्टागॉव मसूरी देहरादून
2- सिद्वान्त जदवाण पुत्र बलवन्त सिंह निवासी भट्टागाँव मसूरी देहरादून ।
वांछित अभियुक्त 1-शानू चौहान 2- आशीष बहुगुणा 3. अजय बर्गियाल 4. विपिन कण्डारी 5- अंशुल पुण्डीर।
अभियुक्तो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

