चार दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या, भाजपा नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपी ।

चार दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या, भाजपा नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपी ।
Spread the love

देहरादून– यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है।

पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। बीती शाम वह भी थाना लक्षमण झूला पहुंचे थे।

ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी (19 वर्षीय) अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुरुवार को यह मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में 6 लोगो को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया।

इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए लक्ष्मण झूला पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक को पुलकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी आर्य नगर हरिद्वार, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने बताया पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। एक टीम चीला नहर क्षेत्र में भेजी गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *