रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 को लेकर बड़ी खबर, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर।
देहरादून– रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 को लेकर बड़ी खबर,
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर,
इंडिया लीजेंड को छोड़ अन्य सभी टीमो के मैच होंगे निशुल्क,
दर्शक पहले आओ पहले पाओ की शर्त पर बैठेंगे स्टेडियम में,
सिर्फ इंडिया लीजेंड के मैच में ही दर्शक टिकट लेकर दे पाएंगे स्टेडियम में मैच,
आयोजको ने आज लिया बड़ा फैसला,
कल हुआ रद्द मैच आज दोपहर में खेला जाएगा।
देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल राजधानी देहरादून रायपुर में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच का पास फ्री रखा है। यानी इसके लिए टिकट की जरूरत नहीं हैं। इसमें सभी को एंट्री मिलेगी।
बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 रायपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इसके लिए आयोजन समिति ने मैच को पास फ्री रखा है। इसमें सभी को एंट्री दी जाएगी। उसके बाद होने वाले इंडिया लीजेंड को छोड़ अन्य सभी टीमो के मैच होंगे निशुल्क।
इसके बाद जो मैच छत्तीसगढ़ रायपुर में 27 सिंतबर को पहला श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मैच इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। पहले मैच के लिए टिकट रखा गया था, जो ऑनलाइन बेचा जा रहा था। अब दोनों मैच को पास फ्री कर दिया गया है। इसके लिए टिकट की जरूरत नहीं हैं। दोनों टीम 26 सितंबर तक रायपुर पहुंच जाएगी।
वहीं सीरीज में दो सेमीफाइनल होना है। दोनों रायपुर में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 28 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर को खेला जाएगा। इसका फाइनल 1 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच के लिए दर्शकों को टिकट खरीदना होगा।

