देवबंद-रूङकी नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने राशि स्वीकृत की,सीएम धामी के अनुरोध पर स्वीकृत की गई राशि।

Spread the love

देहरादून– रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रूड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि ₹28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *