सीएम बनकर पहली बार अयोध्या पहुचे धामी, देश और प्रदेश के खुशहाली के लिए राम लल्ला से विनती करूँगा

सीएम बनकर पहली बार अयोध्या पहुचे धामी, देश और प्रदेश के खुशहाली के लिए राम लल्ला से विनती करूँगा
Spread the love

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर है, बतौर मुख्यमंत्री धामी का यह अयोध्या का पहला दौरा है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका सांसद लल्लू सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल हुए, इसके बाद श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया, उसके बाद शाम को उनका सरयू नदी के तट पर आरती कार्यक्रम में शामिल हुए,  पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या की यात्रा को लेकर कहा कि मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। एक बार फिर अयोध्या आया हु, देश और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करुंगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है। उनके साथ आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व कंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा भी अयोध्या पहुंचे,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *