मसूरी बारह कैंची रोड पर भूस्खलन होने से एक मकान का हिस्सा गिरा, एक महिला घायल।
देहरादून/मसूरी– मसूरी बारह कैंची रोड पर भूस्खलन होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया वहीं मकान का एक हिस्सा गिरने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे मसूरी उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मसूरी में देर रात से हो रही बारिश के कारण सुबह के समय मसूरी बारह केजी रोड पर भूस्खलन हुआ है जिससे मकान खतरे के जद में आ गया जिसका मकान का एक भाग गिर गया जिससे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। इस मकान में 7 लोग रह रहे है, एक महिला भूस्खलन की चपेट में आ गई और घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी नायब तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान प्रशासनिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया। खतरे की जद में मकान पर रहने वाले लोगों को मकान को खाली करने के निर्देश दिये गए है वह प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने कहा कि देर रात हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है जिसकी जद पर मकान आया है उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मकान में रह रहे लोगों को हटा दिया गया है वह आपदा के नियमों के तहत प्रभावित परिवार को मदद की जायेगी।

