वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भी एसटीएफ का ऑपरेशन शुरू, ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
देहरादून — वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर दिनांक 04-09-2022 को मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है ।
आज एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है ।
अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा इस परीक्षा में अनुचित साधनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई है।
उत्तराखंड STF ने वन दरोगा वाले मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। देर रात को एसटीएफ ने साइबर थाने में वन दरोगा मामले में 06 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 06 लोगो में से हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। SSP STF अजय सिंह ने साफ कहा हम धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे। उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
आज एसटीएफ द्वारा इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है।
1..प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार*
2..रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार।*

