गैस रिसाव के बाद शुरू हुई अवैध कबाड़ गोदामों के खिलाफ कार्रवाई।

गैस रिसाव के बाद शुरू हुई अवैध कबाड़ गोदामों के खिलाफ कार्रवाई।
Spread the love

रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर — रुद्रपुर के आजाद नगर में कबाड़ के अवैध गोदाम से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को जनपद भर में अवैध गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की गई। 276 कबाड़खानों को चेक किया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कबाड़खानों के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई। गदरपुर पुलिस ने 5 और काशीपुर पुलिस ने एक कबाड़खाने सीज किए गए। दिनेशपुर पुलिस द्वारा 6 व रुद्रपुर पुलिस द्वारा 26, ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा 7, सितारगंज पुलिस द्वारा 5 व पुलभट्टा पुलिस द्वारा कबाड़खानों का चालान 81 पुलिस एक्ट में किया गया।

वहीं रुद्रपुर पुलिस द्वारा 8 व गदरपुर पुलिस द्वारा 6 चालान 83 पुलिस एक्ट में न्यायालय में प्रेषित किए गए।

एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आज रूद्रपुर पहुँचे, जहां उन्होंने रूद्रपुर में हुए गैस रिसाव घटना के प्रभावित लोगों से ज़िला अस्पताल में मुलाक़ात कर उनका हाल जाना । इसके साथ ही भट्ट सितारगंज के उत्तमनगर में 2 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से भी मिले । भट्ट ने कहा की दोनो ही दुर्घटनाएँ दुखद है। हालाँकि गैस रिसाव मामले में प्रभावित अब बेहतर हालात में है और जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा, साथ ही उत्तमनगर में हुई सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को अजय भट्ट ने जल्द मुआवज़ा देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की देख रेख में उनका बेहतर उपचार हो रहा है। साथ ही चिकित्सकों को जहरीली गैस के रिसाव से प्रभावितों को बेहतर से बेहतर उपचार और सुविधा देने के भी निर्देश दिए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *