दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, अब कल बहुमत साबित करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, अब कल बहुमत साबित करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल।
Spread the love

नई दिल्ली– दिल्ली विधानसभा सदन में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने गंभीर मसले पर चर्चा होनी है, मगर विपक्ष इस पर चर्चा नहीं कराना चाहता है। अवरिंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, मगर आजादी के 75 साल में इस समय केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये लोग टैक्स लगाते हैं और विधायक खरीद कर सरकारें गिराते हैं। हमारे 40 विधायक खरीदने की कोशिश की गई है। आज मैं विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर रहा हूं और साबित करना चाहता हूं कि हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ पाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को लेकर कहा कि उन्हें सिर्फ हंगामा ही हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है, मगर ये लोग इस पर चर्चा नहीं कराना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सोचने की बात है कि यह पैसा कहां जा रहा है, यह पैसा इनके दोस्तों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, इन्होंने अपने एक दोस्त का 10 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया, एक दोस्त का पांच साल का टैक्स माफ कर दिया।

आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इस पर टैक्स लगा रखा है। इससे यह दाम बढ़ रहे हैं।यह पैसा आपरेशन लोटस में जा रहा है। आपरेशन लोटस से ये लोग विधायक खरीदते हैं और सरकारें गिराते हैं। हम भी इसके भुक्तभोगी हैं। हमारे एक एक विधायक को 20-20 करोड़ का आफर कर रहे थे, हमारे 12 विधायकों ने बताया कि उन्हें इन लोगों ने आफर किया है।देश भर में सरकारें गिराई जा रही हैं। अब झारखंड की सरकार गिरने वाली है। अभी देख लेना कि 15 दिन में किसी न किसी पर टैक्स लग जाएगा। इससे पहले भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा शुरू किया गया आपरेशन लोटस फेल हो गया क्योंकि वह आप के किसी भी विधायक को नहीं खरीद सकी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आप के 40 विधायकों को निशाना बनाया था और उनमें से प्रत्येक को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का आफर दिया गया था। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं ताकि दिल्ली की जनता के सामने यह साबित हो सके कि भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़ बन गया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है और उसका आपरेशन लोटस छल से सत्ता हथियाने का एक तरीका है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *