घनी आबादी में जहरीली गैस फैली, कई लोग बेहोश हुए, पहुंचे अस्पताल।
रुद्रपुर/उधमसिंह सिंह नगर– घनी आबादी वाले वार्ड नंबर 4 आजाद नगर में आज तड़के जहरीली गैस के रिसाब से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। गैस का रिसाव कबाड़ के गोदाम में काटे जा रहे एक गैस सिलेंडर से हुआ जिसके बाद लोगों को आंखों में जलन उल्टियां और बेहोशी छा गई। गोदाम के आसपास और दूर तक रहने वाले लोग मकानों को छोड़ ताले लगा कर भाग गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के साथ ही बड़ी मात्रा में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस में लेटा कर लोगों को ऑक्सीजन दी गई। सिलेंडर को गोदाम से हटाने की कोशिश में एसडीएम किच्छा कौस्तुभानंद और एडीएम की हालत बिगड़ गई इसके साथ ही कई फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के सिर चकराने के साथ ही उल्टियां शुरू हो गई। जैसे तैसे उन्हें वहां से निकाला गया, फिलहाल सिलेंडर को सीट कुल से आगे खुले मैदान में फेंक दिया गया है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

