मुख्य्मंत्री का सख्त रुख दोषियों पर की जाए कड़ी कार्यवाही, लेकिन कांग्रेस नेता जाँच से संतुष्ट नहीं, उठाये सवाल।।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने निम्न बिंदुओं पर बल दिया। जिसमे कहा गया की पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए। जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए।
जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए। जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
आज कांग्रेस डेलिगेशन ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पीसीसी चीफ करण माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जहां कांग्रेस ने राज्यपाल से तमाम भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि वीडीओ वीपीडीओ परीक्षा में एक के बाद एक लोग गिरफ्त में आ रहे है। लेकिन असली लोग अभी भी बचे हुए है। वहीं इस परीक्षा के साथ ही पिछली कई परीक्षाओं की जांच भी सीबीआई करे। जिससे असली चेहरे भी बेनकाब हो।
वही कांग्रेस नेता जाँच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं उन्होंने कहा की UKSSSC से पहले सहकारिता विभाग में भी भर्ती घोटाला उजागर हुआ। लेकिन शुरुवाती जांच में तो तेजी दिखी, लेकिन अब जांच ढीली होने का आरोप कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लगाए है। गोदियाल का कहना है कि सरकार केवल zero tolerance का दावा करती है। असल में विभागो में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके खिलाफ मुख्यमंत्री को बड़ा दिल दिखाते हुए तेजी से जांच करते हुए खुलासा करना चाहिए।

