भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची जारी,वही कांग्रेस के पदाधिकारियों को करना होगा लिस्ट का इंतज़ार।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची जारी,वही कांग्रेस के पदाधिकारियों को करना होगा लिस्ट का इंतज़ार।
Spread the love

देहरादून –भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई। नई टीम को लेकर भाजपा मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान नें कहा की यह टीम जो नई टीम की घोषणा की है उसमे सभी का ध्यान रखा गया है, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय संतुलन या महिला और पुरुषों को टीम मे स्थान दिया गया है सभी का समावेश इस टीम मे किया गया है, आने वाले लोकसभा चुनाव मे हमें इस टीम का हमें लाभ मिलेगा।

8 नेताओं को दिया गया उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। बलवंत सिंह भौयारल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष।

तीन नेताओं को दी गई प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी। खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को बनाया गया महामंत्री।

पुनीत मित्तल को बनाया गया कोषाध्यक्ष।

साकेत अग्रवाल को बनाया गया प्रदेश का कोषाध्यक्ष।

8 नेताओं को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी। मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी।

कौस्तुभानंद जोशी को बनाया गया है प्रदेश कार्यालय सचिव।

मनवीर सिंह चौहान को दी गई है प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।

पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को बनाया गया प्रदेश प्रकोष्ठ का प्रभारी।

अनिल शाही और रमेश गढ़िया को दी गई प्रदेश विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी

शशांक रावत को बनाया गया युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

आशा नौटियाल को दी गई महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

जोगिंदर पुंडीर को बनाया गया किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

राकेश गिरी को बनाया गया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।

समीर आर्य को दी गई अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

राकेश राणा को दी गई अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

इंतजार हुसैन को बनाया गया अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

 

लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अभी भी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है। अप्रैल माह में कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की नियुक्ति की। तभी से लेकर अभी तक संगठन में टीम की घोषणा नहीं हो पाई है। वहीं अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि विपक्षी दल के आगे कई चुनौतियां होती है। ऐसे में सभी को साधते हुए अगस्त अंत या 15 सितंबर तक छोटी और संतुलित टीम घोषित कर दी जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *