एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को 17 एटीएम व कार के साथ गिरफ्तार।
विकासनगर– संजय शर्मा डाकपत्थर द्वारा चौकी डाकपत्थर को पत्नी का अज्ञात अभि0 द्दारा धोखाधडी से ATM बदल कर 50000/- रुपये निकाल लिये है, ओर सुनील कुमार निवासी विकासनगर देहरादून ने थाना मे एक लिखित तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा धोखाधड़ी से वादी का एसबीआई का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 90,000/- रुपये निकाल लिए हैं । जिस पर धारा 420 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश निर्गत किए गए तथा जनपद के थानों को एवं सीमा से लगते हुए बॉर्डर पर प्रभावित चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावी चेकिंग करने हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर बॉर्डर थानो पर प्रभावी चेकिंग करने के लिए टीमों को क्षेत्र में रवाना किया गया। एंव घटना स्थल और आसपास के लगभग 100 -120 CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए मुखबीर की सूचना पर दिनाक 20.08.2022 को पावर हाउस ढकरानी के पास से अभि0 अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी गलिरा रोड उत्तराखंड कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को 17 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के व घटना में प्रयुक्त कार सख्या DL8CU 6529 RITZ के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि अभियुक्त गण बेरोजगार है तथा आर्थिक तंगी के कारण हम सभी लोग आपस में मिलकर विभिन्न स्थानों पर एटीएम की रैकी करते है एंव वंहा पर अकेले में यदि कोई बुजुर्ग व महिला दिखे तो हम किसी भी बहाने ATM में घुसकर वहा पैसे निकाल रहे व्यक्ति को अपनी बातो मे उलझाकर उनका ATM पासवर्ड देख लेते है एवं अपने पास पहले से मौजुद विभिन्न कम्पनियो के ATM में से उसी कम्पनी का ATM उन्हे पकडाकर अन्य ATM से पैसै निकाल लेते थे । उक्त दोनो घटना मे भी अभि0 एंव उसके साथी निटू पुत्र नरेश निवासी ग्राम बुड्डाखेडा थाना चर्थावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा इसी प्रकार योजना को अन्जाम देकर उक्त घटनांए को अंजाम देते है।
बरामदगी
1–घटना में प्रयुक्त वाहन RITZ कार DL 8CU-6529
5-अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड कुल 17
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी गलिरा रोड उत्तराखंड कॉलोनी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश ।

