नाबालिग लड़की के हत्याकांड का खुलासा, भाई और जीजा निकले हत्यारे।
हरिद्वार– हरिद्वार लक्सर के रामपुर रायघटी के चर्चित नाबालिक के हत्याकांड का आज प्रेसवार्ता के जरिए कोतवाली पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया दरअसल रामपुर रायघटी से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था और शक जताया गया था कि लड़की की हत्या कर उसे गंगा में फेंक दिया गया है मामला दर्ज करते हुए लक्सर पुलिस ने एक पुलिस टीम का गठन किया और प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए SDRF की मदद से उसकी गंगा में तलाश शुरू कर दी गई और 4 दिन बाद SDRF को गंगा किनारे एक प्लास्टिक का बोरा मिला जब उस बोरे को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया मामले की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया लड़की की हत्या में मृतका के भाई और पिता का नाम प्रकाश में आया लेकिन जब मामले की बारीकी से जांच की गई तो जो तथ्य निकलकर सामने आए उन्होंने सब कुछ पलट कर रख दिया मृतका की हत्या में भाई और जीजा शामिल पाए गए मृतका के भाई और जीजा दोनों को ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया,दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

