23वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पहाड़ के गांधी इंद्रमणी बडोनी, राज्य आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

Spread the love

देहरादून –पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर याद किया गया है। उत्तराखंड गठन में एहम भूमिका निभाने वाले इंद्रमणि बडोनी की देहरादून घंटाघर के पास लगी प्रतिमा आज बेहाल है। पुण्यतिथि के मौके पर बडोनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रतिमा स्थल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी इस उपेक्षा से खासे नाराज नजर आए। राज्य आंदोलनकारी मंच के देहरादून जिला अध्यक्ष का कहना है कि शासन प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिनकी बदौलत हमे राज्य मिला है, उनकी उपेक्षा न हो। लेकिन पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि के मौके पर भी उनकी प्रतिमा के आसपास गंदगी फैली है। जिसकी शिकायत नगर निगम के मेयर से की गई है।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की बरसों पुरानी मांग थी कि मसूरी में इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनके आदम कद प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, जिसे आज पूरा किया गया है,उन्होंने कहा कि वे मांग करते हैं कि विधानसभा में भी इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति स्थापित की जाए, और इसके लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सरकार से वार्ता कर मूर्ति स्थापित करने की मांग करेंगे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 23वीं पुण्यतिथि पर मसूरी के माल रोड स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी, और उनके द्वारा ही उत्तराखंड क्रांति दल का गठन भी किया गया था ।

इंद्रमणि बडोनी को पहाड़ के गांधी का दर्जा दिया गया है । उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने अनेक यातनाएं सही और कई बार जेल भी गए ।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य गठन के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया, और आज उन्ही की बदौलत उत्तराखंड राज्य बना है,और हमें इंद्रमणि बडोनी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए,यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *