आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समूचे देश में स्वतंत्र दिवस धूमधाम।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समूचे देश में स्वतंत्र दिवस धूमधाम।
Spread the love

देहरादून– आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर समूचे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बीजेपी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम समूचे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी मनाया जा रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है । साथ ही प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि जो तिरंगा उन्होंने अपने घरों पर लगाए हैं उसे वह सम्मान के साथ अपने घर पर संभाल कर रखें । वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि अमृत महोत्सव कल खत्म हो जाएगा और अमृत काल शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार ने हर घर में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा था वह पूरा हुआ है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *