सहस्त्रधारा में तेज बारिश के कारण मालवा आ गया, भू-माफियाओं पर लगाया आरोप।।

सहस्त्रधारा में तेज बारिश के कारण मालवा आ गया, भू-माफियाओं पर लगाया आरोप।।
Spread the love

देहरादून–सहस्त्रधारा

देहरादून के ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मालवा आ गया।

मलबे में एक महिला व पशु फसे होने पर मौके पर पहुची पुलिस

राजपुर थाना का मामला पुलिस बल और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद

एसडीआरएफ,फायर सर्विस व 108 भी मौके पर पहुचे।

घटनास्थल पर सहस्त्रधारा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्रह्मपुरी के निकट मलबा आने से बंद हो गया है।

पुलिस ने पैदल मार्ग से चलकर ब्रह्मपुरी गांव में एक महिला बुधेश्वरी क्षेत्री,को स्थानीय लोगों की मद्दद से निकाला।

मलवे में तीन पशु भी दब गए और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा।

आसपास के कई आवासीय भवनों में भी मलबा घुस गया।

भू माफिया पर स्थानीय निवासियों ने लगाया आरोप पहाड़ की कटिंग कर बनाए प्लॉट जिसके चलते गांव में घुसा मलवा।

थाना राजपुर पुलिस को सूचना दी गई कि ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा ,थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश के कारण मालवा आ गया है और उस मलबे में एक महिला व पशु फस गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित कर मया पुलिस बल के घटनास्थल हेतु रवाना हुए साथ ही एसडीआरएफ,फायर सर्विस व 108 को भी सूचित किया गया।

घटनास्थल पहुंचकर देखा की सहस्त्रधारा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्रह्मपुरी के निकट मलबा आने से बंद हो गया है। पुलिस द्वारा पैदल मार्ग से चलकर ब्रह्मपुरी गांव पहुंची वहां एक महिला बुधेश्वरी क्षेत्री पत्नी चंद्र बहादुर निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून मलबे में फस रखी थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया। मलवा आने से तीन पशु भी दब गए वह 4 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा तथा कई मकानो में मलबा घुस गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *