आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान,20लाख घरों मे तिरंगा फेराया जायेगा।
देहरादून — उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा. जबकि, देहरादून जिले में साढ़े तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जाएगा. इसके तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराने की योजना है, इसका मकसद जनता के मन में देशभक्ति और आस्था का भाव पैदा करना है. इसके लिए सरकार की ओर से अधिकारियों को आमजनों की सहभागिता के लिए प्रचार प्रसार के लिए निर्देश दिए गए हैं.
वही भाजपा मुख्यालय में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार उपस्थित रहे।
इस बार देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही है प्रदेश में 2000000 घरों में तिरंगा फहराया जाएगा आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर भी तैयारी चल रही है राज्य स्तर और बूथ स्तर पर भी संगठन के साथ मीटिंग हो रही है आज यहां पर भी आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मीटिंग की जा रही है ताकि इस को सफल बनाया जा सके।


