उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर, प्रदेश की राजनीती मे राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया बड़ा बदलाव,इनको मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी।

उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर, प्रदेश की राजनीती मे राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया बड़ा बदलाव,इनको मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट।

जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे थे दिल्ली ।

महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की दी गई जिम्मेदारी ।

मदन कौशिक को हटाया गया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से।  फिलहाल मदन कौशिक अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई हैं।

बीजेपी से बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रह चुके महेंद्र भट्ट को मिली प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी।

बद्रीनाथ नाथ से विधायक रह चुके हैं महेंद्र भट्ट

अब दी गई नई जिम्मेदारी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे दी गई नई जिम्मेदारी,

महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे, भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है,

महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं, संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है,

बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है,

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है, पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे, महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं, महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *