लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपशब्द प्रयोग, भाजपा ने खोला मोर्चा, फुका पुतला।

लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपशब्द प्रयोग, भाजपा ने खोला मोर्चा, फुका पुतला।
Spread the love

 

देहरादून — लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपशब्द प्रयोग किए जाने के विरोध में भाजपा महानगर द्वारा आज देहरादून एस्ले हॉल चौक पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का पुतला दहन किया । भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं के द्वारा देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला का अपमान किया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी के बाद सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था,इसी दौरान मीडिया से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था, इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई वहीं उत्तराखंड भाजपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, आपको बता दें आज भाजपा युवा मोर्चा और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर आंदोलन करते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया है बीजेपी नेता ने कहा है की जब से एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया तभी से ही कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हुई जिससे कांग्रेस बौखला गई है और अब जिस तरह से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कांग्रेस कर रही है कभी रबड़ स्टैंप बताया जाता है तो कभी राष्ट्पत्नी कहा जाता है उन्होंने कहा कि जिस तरह की कांग्रेस बयान बाज़ी कर रही है कांग्रेस के नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *