डॉक्टर आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने किया ओचक निरक्षण, कई खामिया पाई,दुरस्त करने ले आदेश।
देहरादून / प्रेमनगर- स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने प्रेमनगर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। एनएचएम निदेशक के साथ अस्पताल में की गई छापेमारी में प्रभारी सचिव को कई खामियां देखने को मिली है। जिसके बाद तत्काल सचिव ने खामियां दुरस्त करने के निर्देश दिए है। प्रभारी सचिव का कहना है कि अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्था सामने आई है। जिसको लेकर निर्देशित किया गया है कि बाहर से कोई दवाई ना लिखी जाये, जबकि एक मरीज़ ने आरोप लगया की उनको बाहर से दवाई लाने को कंहा गया, सचिव ने संज्ञान लिया ओर आदेश दिया की इसमें तुरत सुधार किया जाये,जिसके बाद जल्द दोबारा से निरीक्षण कर कमी पाए जाने पर एक्शन भी लिया जाएगा।
डॉक्टर आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने वाले रूम गए तो पाया की वंहा 15 दिनों से 8 आयुष्मान ही बने हैं, जिसको लेकर सचिव ने नाराज़गी जताई ओर जल्द ही दोबारा निरिक्षण करने की बात की।


