मुख्यमंत्री धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी,भाजपाइयों ने मनाया जश्न बाँटी मिठाईया।

मुख्यमंत्री धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी,भाजपाइयों ने मनाया जश्न बाँटी मिठाईया।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजय होने पर मसूरी में भाजपाईयों ने मनाया जश्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देश के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से विजई होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है, और आज मसूरी भाजपा मंडल की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे , जिन्होंने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद , अमित शाह जिंदाबाद, के नारे लगाकर राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजय होने का जश्न मनाया।

इस मौके पर भाजपा मंडल के महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से सम्मान किया जा रहा है वह अपने आप में गर्व महसूस करने वाला है,, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में चाय बनाने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया जाता है इससे भाजपा की नीति और नीति साफ जाहिर होती है, और इससे कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह बढ़ता है।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनिता सक्सेना ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है,, मोदी जी की दूरदृष्टि इतनी तेज है कि वह हर एक व्यक्ति को उच्च पद पर आसीन होने का मौका देते हैं,और साथ ही द्रौपदी मुर्मुर के राष्ट्रपति बनने से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *