सुबह-सुबह दोस्तों संग घूमने गया युवक यहाँ डूबा, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

सुबह-सुबह दोस्तों संग घूमने गया युवक यहाँ डूबा, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।
Spread the love

देहरादून — आज सुबह-सुबह डायल 112 पर देहरादून के अभिषेक थापा ने समय 7:58 पर SDRF को सूचित किया गय की मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है । उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।   किशोर अपने दोस्तों के साथ आज सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *