कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने की पत्रकार वार्ता,19 जुलाई को सचिवालय मे धरना प्रदर्शन करने को लेकर ऐलान।
देहरादून — 19 जुलाई को राज्य सचिवालय के बाहर उत्तराखंड कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। कांग्रेस भवन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सदन में Uksssc में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हमने सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में अब जिले की जगह प्रदेश स्तर पर मेरिट बनेगी। जिसके चलते सीमांत जिलों से छीने गए अधिकार।
असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन में लिखित परीक्षा के स्थान पर ऑल इंडिया लेवल पर मेरिट का बनाया गया सरकार पर भुवन कापड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में किसका होगा चयन, हो गया है तय। 90, 92 प्रतिशत अंक लाने वाले ठगे जायेंगे। ऐसे में सरकार और विभागो में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ 19 जुलाई को सुबह 10:30 बजे सचिवालय के बाहर कांग्रेस धरना देने का काम करेंगे।

