कांग्रेस मे राजनितिक हलचल तेज़, एक बार फिर हरक सिंह आये सुर्खियों मे,मिर्ची तो ये लगाते हैं।

कांग्रेस मे राजनितिक हलचल तेज़, एक बार फिर हरक सिंह आये सुर्खियों मे,मिर्ची तो ये लगाते हैं।
Spread the love

देहरादून — उत्तराखंड की राजनीति में एक समय चर्चाओं में रहने वाले हरक सिंह रावत आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। शाम होते-होते खबर आई कि हरक सिंह रावत के घर पर कई कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ। दरअसल हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजयपाल सजवान राजकुमार नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और लालचंद शर्मा पहुंचे थे। यूं तो हरक सिंह रावत से कांग्रेसीयों की इस मुलाकात को सामान्य माना जा रहा है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है और इसीलिए भी पार्टी छोड़ने की स्थिति में है। यही नहीं भाजपा से भी हरक सिंह रावत का नाम जोड़कर देखा जा रहा है लिहाजा कांग्रेसियों के उनके घर जमावड़ा लगाने के बाद बंद कमरे में क्या बातचीत हुई यह राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय भी बनी रही। आज कांग्रेस के दो नेताओ ने पार्टी को अलविदा कह दिया है जिसके बाद से कांग्रेस के नेता सकते में है।।

कही हरक सिंह रावत भी तो नहीं बोल रहे कांग्रेस को बाय बाय… हरक के आवास पर लगा कांग्रेस विधायको और नेताओ का जमावड़ा। ये क्या कह दिया प्रीतम सिंह को सुनिए आप……..

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *