भारी बारिश के कारण पहाड़ों मे जन-जीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़के बंद, एक की मौत।

भारी बारिश के कारण पहाड़ों मे जन-जीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़के बंद, एक की मौत।
Spread the love

उत्तरकाशी– उत्तरकाशी जनपद में देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण यमुनाघाटी में नुकसान देखने को मिला। जहाँ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा व डाबरकोट में बोल्डर व मलवा आने से अवरुद्ध हो गया है।

वहीं तहसील बड़कोट के अंतर्गत नगर पालिका बड़कोट में घरो में सड़क का पानी घुस गया और जगह जगह सड़को में मलवा आ गया है। वहीं न्याय पंचायत तियां के खाबला गांव में भारी मलवे ने कही छानीयों ओर घरों को नुकसान हुआ है। मोरी क्षेत्र से भी बाजार सहित कई गांवों में पानी व मलवा घुसने की सूचना है। बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत अभी एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़के बंद हैं, सिमलसारी गैर मोटर मार्ग पर नदी उफान पर है और कही जगहों से रास्ते बंद है, नौगाँव सिउरी मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। ओर कंही कंही भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान की सूचना है।

नगर पालिका बड़कोट में पुरानी तहसील के पास नेशनल हाइवे के नीचे मकानों में जलभराव होने की खबर भी सामने आ रही है। नुकसान का जायजा लेने उपजिलाधिकारी बड़कोट शालिनी नेगी मौके पर पहुंची हैं,

नैनबाग / टिहरी — पहाड़ों पर चलना हुआ मुश्किल कई गजह रास्ते बंद हैं तो कंही नदी नाले उफान पर हैं, यहाँ एक ताज़ा मामला नैनबाग़ का हैं जंहा पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार दब गई ओर एक व्यक्ति की मोके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं,

घटना में जौनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत टटोर के नवनिर्वाचित प्रधान प्रताप सिंह का निधन हो गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *