उदयपुर में हुई घटना को लेकर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस,उधर भाजपा भी रही हमलावर, साधा निशाना।
देहरादून_ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की प्रेसकॉन्फ्रेंस नूपुर शर्मा विवादित बयान के मामले में करण माहरा ने लगाया आरोप भाजपा नूपुर शर्मा को संरक्षण दे रही है। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्दयापूर्ण हत्या निर्ममतापूर्वक अंजाम देने वाले हत्यारो में से एक रियाज़ अख्तरी की न केवल भाजपा नेताओं से नजदीकीया थी बल्कि वह भाजपा पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में अक्सर पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेता था, इसलिए मंत्री गुलाबचंद कटारिया जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता उसे अपनी नजदीकी आने देते थे संभवत या भाजपा नेताओं के साथ किसी नजदीकी ने इन हत्यारों को निर्मम हत्या कर उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालने का साहस दिया हो। देश में भाजपा साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ रही भाजपा हत्या करने वालो ने सोची समझी साजिश के तहत किया हत्या के बाद वीडियो जारी।
हरदा प्रीतम के बीच चल रही जुबानी जंग पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का बयान सामने आया हैं।
कारण माहरा ने दोनों नेताओ को अपना सीनियर नेता बताया उन्होंने कहा की सोशल मीडिया की जगह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए, यह पार्टी लोकतान्त्रिक पार्टी हैं सबको अपनी बात रखने का अधिकार हैं। इस तरह की बातो से कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता का मनोबल टूटता हैं, उन्होंने कहा की विधानसभा की हार से पहले ही कार्यकर्ता है हताश और निराश हैं ऐसे मे बयानबाजी करने से बचना चाहिए,
कुछ दिन पहले पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया था जिसने उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आरोप पर कोर्ट जाने का एलान किया था, जिसको लेकर अब प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरीश रावत के फैसले का स्वागत किया हैं कहा बीजेपी के आरोपों मे नहीं है कोई सच्चाई, अगर हरीश रावत कोर्ट जाते हैं तो पीसीसी है उनके साथ हैं।
भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कांग्रेस की तरफ से इससे ज्यादा हास्यास्पद बयान नहीं हो सकता बीजेपी के कारण से ही इन हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना संभव हुआ है चाहे कन्हैया लाल का मामला हो या अमरावती का मामला हो कांग्रेस जिस प्रकार से इन मामलों में व्यवहार कर रही थी वह पूरे देश ने देखा है ये बीजेपी की ही मेहनत थी जिससे हत्यारे जेल की सलाखों तक पहुंच पाए।


