प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संवाद के बाद केंद्रीय, सचिव पेयजल ने उत्तराखंड आदर्श ग्राम क्यारकुली में किया निरीक्षण। 

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संवाद के बाद केंद्रीय, सचिव पेयजल ने उत्तराखंड आदर्श ग्राम क्यारकुली में किया निरीक्षण। 
Spread the love

 

देहरादून/मसूरी–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के मसूरी विधानसभा स्थित आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित क्यारकुली गांव में ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से वर्चुअल संवाद करने के बाद लगातार राज्य और केंद्र के अधिकारियों का दौरा बना हुआ ह। आदर्श ग्राम क्यारकुली में स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन के तहत योजना का बतौर मुख्य अतिथि निरीक्षण करने आई केंद्रीय पेयजल सचिव एवं डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन विनी महाजन ने गांव में ग्रामीणों से वार्ता की और कहा कि क्यारकुली गांव ने स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन के कार्याें को बखूबी अंजाम दिया है।  जिसके लिए ग्राम प्रधान व समस्त ग्रामीण बधाई के पात्र है उन्होंने गांव में हर घर जल , हर घर नल का निरीक्षण किया । साथ ही गांव में स्वच्छता का भी निरीक्षण किया व खुशी व्यक्त की, कि क्यारकुली गांव ने योजना को तेजी से अंजाम तक पहुंचाया। साथ ही कहा कि यहां का पानी भी गुणवत्ता युक्त है जिसमें  R/O की जर्रूरत नहीं है सीधा नल से पानी पिया जा सकता है ।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में उत्साह देखा गया है, खास कर महिलाएं खासी उत्साहित है, और अब ग्रामीणों की आर्थिकी भी मजबूत हो रही है और गांव में होमस्टे बन गये है जिसमें पर्यटक आ रहे हैं‌।

क्यारकुली ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामसभा में लगातार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ ग्राम वासियों को मिल रहा है ओर कैसे ग्रामवासी बढ़चढ़ कर हिसा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय सचिव ने यहां का दौरा किया है, साथ सरकार द्वारा जारी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी है।

ओर क्या कहा ग्रामप्रधान ने ये भी सुनिए –

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *