तेज रफ़्तार ने छीन जीवनलीला,थाना सेलाकुई के भाऊवाला मे सडक दुर्घटना मे एक की मौत, एक घायल।

तेज रफ़्तार ने छीन जीवनलीला,थाना सेलाकुई के भाऊवाला मे सडक दुर्घटना मे एक की मौत, एक घायल।
Spread the love

देहरादून /भाऊवाला — डायल 112 के माध्यम से थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की एक कार तेज़ रफ़्तार डूंगा भाऊवाला रोड पर शेरी बाग़ में पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है और उसमें दो व्यक्ति सवार हैं उक्त सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता पुलिस भाऊवाला को मौके पर भेजा तो पाया कि वाहन संख्या UK07BW-9861 कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है और मौके पर प्रत्यूश बिष्ट पुत्र परदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून उम्र 23 वर्ष

आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सुद्दोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष मौके पर मिले जिसमे प्रत्यूश बिष्ट ज्यादा घायल था व आदित्य के कम चोटे आई थी, चीता पुलिस द्वारा दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल सुभारती अस्पताल झाजरा पहुंचाया गया जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट की मृत्यु हो गई

जिस पर मृतक प्रत्यूष बिष्ट का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई, दोनों घायलों के परिजनों को मौके से ही सूचना दी गई तथा दूसरे चोटिल आदित्य को बाद उपचार अस्पताल से छुट्टी मिल गई जानकारी प्राप्त हुई की दोनों लड़के भाऊवाला क्षेत्र में अपने परिचित के यहां गए थे और वापसी में उनका वाहन अनियंत्रित होकर रोड से लगे हुए आम के पेड़ से टकरा गई जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उपरोक्त घटना घटित हो गई है घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *