सोनप्रयाग में वाहन पर मालवा गिरने से 10 लोग घायल, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

सोनप्रयाग में वाहन पर मालवा गिरने से 10 लोग घायल, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।
Spread the love

 

मानसून की पहली बारिश की शुरुआत होने के साथ ही पहाड़ो मे बारिश ने कहर बरसाना शुरु कर दिया हैं जंहा मैदानी जिलों मे गर्मी से राहत मिली तो वंही पहाड़ी जिलों मे लगातार चाटने  खिसकने का दोर जारी हैं, सोनप्रयाग मुनकटिया के पास एक वाहन में ऊपर पहाड़ से मलवा गिर गया है। जिसमे 11 लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची जंहा तुरंत घायलों को निकला गया,जोकि गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उससे उपरांत उक्त महिला  पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *