आखिर सॉशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई स्विमिंग दादी, देखिये दादी की छलांग का ये वीडियो।
हरिद्वार–
सॉशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होती स्विमिंग दादी की वीडियो
धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा में पुल के ऊपर से छलांग लगाती दिखी दादी, बुजुर्ग दादी की करीब उम्र 80 वर्ष बताई जा रही है
हरकी पौड़ी पर दादी को छलांग लगाते हुए देख लोग दग रह गए
उत्तराखंड में इन दिनों तमाम राज्यों के पर्यटक और श्रद्धालु आ रहे हैं, सबसे अधिक अगर भीड़ कहीं है तो वो चारों धामों के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश में भी है, हरियाणा से आए लोग अक्सर अपने गलत कारनामों के चलते विवादों में भी पड़ रहे हैं, चाहे वो ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालान कटवाने की बात हो या फिर मारपीट के मामलों हो, लेकिन इससे अलग हरियाणा की एक दादी अम्मा आज सुबह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
दरअसल करीब 80 साल की दादी अम्मा हरकी पैड़ी के ऊंचे पुल से छलांग मार कर गंगा पार करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है जब ये अम्मा हरकी पैड़ी पर स्नान कर रही थीं तो उन्होंने कुछ युवाओं को पुल से गंगा में छलांग मारते हुए देखा. फिर क्या था, दादी को भी जोश भर आया उनके साथ उनका परिवार भी था परिवार के बच्चे जब ये कारनामा कर रहे थे तो उनको देखकर दादी भी पुल पर आ गईं और बिना समय गवाए न केवल पानी में कूदी बल्कि आसानी से गंगा को पार भी कर लिया।लोग आश्चर्य चकित थे की इतनी उम्र मे दादी की ये छलांग किसी चेंपियन से कम नहीं थी।

