पहली बारिश बनी आफत सड़को पर आया मलवा, देखिये वीडियो कैसे दबी मलवे मे कार।
देहरादून / मसूरी — बरसात की पहली बारिश से सड़कों पर भारी मात्रा में मलवा आने से एक पर्यटक की कार दब गयी ।पर्यटन नगरी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई है । बरसात से पहले नाले खाले न खोले जाने के कारण मलवा सड़कों पर आ रहा है । देहरादून- मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के समीप एक पर्यटक की कार मलवे में दब गई , जिसके कारण रोड़ भी बंद हो गई ।
जिस पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मलवा साफ किया तब जाकर रोड खुल सकी व यातायात सुचारू हो सका । वहीं शहर की कई सड़कों पर मलवा आने से आने जाने वालों को परेशानी हो रही है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क पर मलबा हटाया गया तब जाकर मार्ग खुल सका वहीं मसूरी देहरादून मार्ग, पिक्चर पैलेस , कुलड़ी मार्ग, कंपनी बाग मार्गो पर भारी मलवा आ गया है जिसके कारण वाहनों के आने जाने में भारी परेशानी हो रही है, वहीं रोड पर बजरी आने से दुपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं व सवार चोटिल हो रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह खैरा ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें तैनात की गई है और जहां पर भी सूचना मिलती है ,वहां पर जेसीबी मशीनों को भेजा जाता है और मलवा साफ किया जाता है उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पर पूरी निगरानी की जा रही है।


