देहरादून पुलिस लाइन मे आज सीएम धामी ने पुलिस को दी बड़ी सौगात।

देहरादून पुलिस लाइन मे आज सीएम धामी ने पुलिस को दी बड़ी सौगात।
Spread the love

देहरादून — पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशासनिक भवन में क्वार्टर गार्ड एवं बैरिक का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने चीता पुलिस को मिली मोटरसाइकिल गाड़ियों को भी हरी झंडी देकर रवाना किया,

वही मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरु होते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट पुलिस के विजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार धाम यात्रा अपने चरम पर है और चारधाम यात्रा में भी पुलिस ने बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किया है और आगे भी पुलिस ऐसा ही कार्य करेगी हम सब को पुलिस से ऐसी ही उम्मीद है। वही दूसरी और मौजूद डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग के माध्यम से जो महत्वपूर्ण निर्माण कार्य हुए हैं उससे काम करने का वातावरण बेहतर हो सकेगा। वही इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आईजी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *