उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट,देखिये किन किन जिलों मे हो सकती भारी बारिश।

उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट,देखिये किन किन जिलों मे हो सकती भारी बारिश।
Spread the love

 

देहरादून-  बिक्रम सिंह,निदेशक,मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए 27 ओर 28 जून तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है। संभावना ये जताई जा रही है कि प्रदेश में मानसून आने की घोषणा कभी भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि  कुमाऊं मंडल के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 को दायरा और बढ़ेगा और नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी। 28 को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *