पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार, पशु पालकों की आय में वृद्धि करने का प्रयास,राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना।

पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार, पशु पालकों की आय में वृद्धि करने का प्रयास,राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना।
Spread the love

देहरादून– सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा पशुपालन मन्त्री सौरभ बहुगुणा ने आज जनपद के शेरकी (मालदेवता) विकासखंड रायपुर के पंचायतघर प्रांगण परिसर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वृहद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार बनाकर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने के सभी प्रयास किये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की चकबंदी हेतु सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर बल दिया गया एवं पलायन रोकने हेतु कृषि, पशुपालन एवं औद्यानिकी को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला पशुपालको एवं 50 पुरुष पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देहरादून डा0 विद्यासागर कापड़ी द्वारा मंत्रीगण एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका का उन्मूलन करना है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना अन्तर्गत पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कर इस रोग का उन्मूलन करना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *